क्षेत्र के गांव खमरिया में मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा मनोज यादव व वन रक्षक श्याम सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और शारदा नदी में छोड़वा दिया है। शारदा नदी के तट पर बसे खमरिया गांव में गांव के तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ ने रविवार को कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इसी बीच जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उनकी नजर कुत्ते को खींचकर तालाब में खींचकर ले जा रहे मगरमच्छ पर पड़ी। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता नगेंद्र सिंह सेंगर ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल आदि डालकर ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और शारदा नदी में छोड़वा दिया है।