फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ निकलने से खमरिया में मचा हड़कंप    

Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खमरिया में मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा मनोज यादव व वन रक्षक श्याम सिंह ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और शारदा नदी में छोड़वा दिया है।   शारदा नदी के तट पर बसे खमरिया गांव में गांव के तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ ने रविवार को कुत्ते को  अपना निवाला बना लिया। इसी बीच जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उनकी नजर कुत्ते को खींचकर तालाब में खींचकर ले जा रहे मगरमच्छ पर पड़ी। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता नगेंद्र सिंह सेंगर ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल आदि डालकर ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और शारदा नदी में छोड़वा दिया है।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें