सबसे ज्यादा निघासन प्रभावित
जिले में मगरमच्छ के हमलों में ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। मगरमच्छ के हमले में सबसे ज्यादा मौतें निघासन तहसील क्षेत्र में हुई हैं। यहां पिछले पांच साल में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई पशु भी मगरमच्छ का निवाला बने हैं।
1. वर्ष 2017-मसुरहा निवासी जगदीश को मगरमच्छ ने निवाला बनाया।
2. वर्ष 2018- सिन्हौना गांव निवासी जगमोहन को जौरहा नदी में मगरमच्छ ने बनाया निवाला।
3. वर्ष 2021- बैलहा निवासी रामतीरथ को मगरमच्छ ने नाले में मार डाला।
4. वर्ष 2021-मसुरहा निवासी संदीप को मगरमच्छ ने सरयू नदी में निवाला बनाया।
5. अगस्त 2023-मसुरहा निवासी 60 वर्षीय लालजी को सरयू नदी में मगरमच्छ ने निवाला बनाया।
6. अगस्त 2023-नौरंगाबाद फार्म निवासी 45 वर्षीय राम विलास की मगरमच्छ हमले में मौत