फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत के किनारे भरे पानी से निकले मगरमच्छ ने किसान पर किया हमला

Sat, 22 Aug 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। गदियाना मजरा छेदुई पतिया में बृहस्पतिवार को खेत के किनारे भरे पानी से निकले मगरमच्छ ने चारा लेने गए किसान इरफान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

गांव भदुरहिया निवासी इरफान मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गया था। इसी दौरान खेत के किनारे भरे पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक निकलकर उस पर हमला कर दिया। घायल इरफान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि किसान नाला पार कर जंगल की ओर जा रहा था। उसके बारे में जानकारी ली गई है। अब वह खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें