फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य समेत पांच के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

शहर की एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आईजी के आदेश पर सीतापुर के जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

बता दें कि शहर निवासी 21 वर्षीय एक युवती का आरोप था कि छह नवंबर को वह भुइफोरवानाथ मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। मंदिर के पास कार के पास खड़े एक युवक ने उसे प्लास्टिक की कटोरी का पानी चरणामृत कहकर दिया, जिसे पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। फिर आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया। जब उसे होश आया तो वह सीतापुर के एक गांव में कमरे के अंदर थी। जहां पांच युवक थे, जो बारी-बारी से एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। पांचों लोगों ने उसके साथ कई दिन दुराचार किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। किसी को जानकारी देने पर क्लीपिंग वायरल करने की धमकी दी। इधर परिवार के लोग भी उसकी तलाश करते रहे। उसने कई दिन बाद किसी तरह से अपनी बहन को मोबाइल पर कॉल कर मामले की जानकारी दी, जिस पर उसकी बहन एसपी मनोज कुमार झा से मिली और पूरी घटना बताई। एसपी के आदेश पर 17 दिसंबर को महिला एसओ कमर सुल्ताना सीतापुर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और वापस लाईं। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर वह आईजी से मिली और पूरी घटना बताई। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि आईजी के आदेश पर पुलिस ने सीतापुर के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार, गांव सायकपुर निवासी प्रधानपति मुन्नालाल वर्मा, गांव अगुआपुर निवासी अशोक यादव, राकेश और संदीप यादव के खिलाफ गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें