फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने आग लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 16 Jul 2015 07:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव अमकोटवा में बुधवार की रात को एक युवती ने किसी बात से क्षुब्ध होकर आग लगा ली। इस घटना से भौचक्के घरवालों ने आनन-फानन में आग बुझाई, तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घरवालों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ स्थित बलरामपुर हास्पिटल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अमकोटवा निवासी रामलखन की 19 वर्षीय पुत्री पूनम ने बुधवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य छत पर थे। युवती की चीख-पुकार सुनकर घर वाले अवाक रह गए। आनन-फानन में आग बुझाई गई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें