थाना क्षेत्र भीरा में खेत देखने गए एक युवक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम गुलरिया निवासी जगदीश का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद गुुरुवार की शाम अपने खेत पर गया था पर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह लोगों ने देेेखा उसका शव खेत में पड़ा था। घटना का पता चलने पर गांव और पास-पड़ोस के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवक के सिर में बाईं तरफ किसी ने गोली मारी है। शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।