फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने खाया सल्फास, मौत 

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
poison - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पत्नी से मामूली बात पर हुई कहासुनी से नाराज कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेहनी के मजरा चमारनपुरवा निवासी 35 वर्षीय श्रवण कुमार ने सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव चमारनपुरवा निवासी कढिले ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पुत्र और पुत्र वधू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्साए श्रवण कुमार ने रात में ही गेहूं में रखने वाली सल्फास खा ली और बिना किसी को कुछ किसी को बताए कमरे में लेट गया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही पुत्र की मौत हो गई। मृतक के पिता कढिले की सूचना पर एसआई विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई ने बताया कि पत्नी से कहासुनी होने से नाराज होकर युवक ने सल्फास खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें