फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराता मिला युवक का शव  

Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
डूबा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन

 
चार दिन पहले घर से दवा लेने निकला था युवक
13 दिन पहले हुई थी शादी      

    कस्बे से सटी खीरी ब्रांच नहर में राहगीरों को एक युवक का शव उतराता दिखाई पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर एसओ मैलानी आरडी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लबालब पानी से भरी नहर की झाल में फंसे शव को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त कुकरा निवासी 25 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई है।             
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे खीरी ब्रांच नहर से सटे गांव भूपपुर के निकट नहर झाल के लबालब भरे पानी में राहगीरों को युवक का शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त निकटवर्ती गांव कुकरा निवासी जुनेद उर्फ शब्बू पुत्र जुबेद के रूप में हुई है। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि हाथ में भयंकर दर्द के चलते जुनेद चार दिन पहले गोला दवाई लेने जाने की बात कह कर घर से निकला था। दवाई लेकर शाम तक घर न लौटने पर परेशान परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार दोपहर खीरी ब्रांच नहर में एक युवक के शव उतराने की खबर पाकर परिवार के सभी लोग वहां पहुंचे। जहां नहर से निकाला गया शव जुनेद का था। परिवारीजनों ने बताया कि जुनेद की शादी 13 दिन पहले हुई थी। कहा कि हाथ में भयंकर दर्द रहने के कारण जुनेद मानसिक तनाव में रहता था। जुनैद की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर एसओ मैलानी आरडी सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें