फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीले हथियार से युवक   की बेरहमी से हत्या 

Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से एक फर्लांग की दूरी पर मिला खून से लथपथ शव, पेट में था गहरा घाव
विज्ञापन

पत्नी ने पति के दोस्त के विरुद्ध दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट      
साथी के घर गए युवक की किसी नुकीले हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव घर से एक फर्लांग की दूरी पर पड़ा मिला। रोते-बिलखते परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अवैध संबंधों की खातिर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। साथ ही पति के दोस्त के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हालांकि तहरीर में अवैध संबंधों की बात नहीं लिखी गई है। पुलिस ने आरोपी दोस्त के घर दबिश दी, लेकिन वह घर पर ताला लगाकर पत्नी समेत फरार हो गया है। पुलिस ने अन्य स्थानों पर भी हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी है।
मोहल्ला नीची भूड़ निवासी रुखसार खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति नवी अहमद 30 मई की शाम लगभग पांच बजे अपने मित्र संतोष कुमार निवासी ग्राम जहानपुर के घर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम साढ़े छह बजे जब उसने अपने पति को फोन किया तो नवी अहमद ने बताया कि थोड़ी देर में आ रहा हूं, इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। रात लगभग पौने 8 बजे उसे सूचना मिली के उसका पति बेहोशी की हालत में बंजारे वाली गली में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ जतीन पर पड़ा था। जीवित होने की उम्मीद में नवी अहमद को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी रो-रोकर एक ही बात कह रही थी कि दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। वह पति के अवैध संबंधों के कारण हत्या होने की बात कहकर रो पड़ती थी। पुलिस ने साथी संतोष को हत्या में नामजद कर दिया है।
विज्ञापन

 
कौन है वह महिला?
मृतक नवी अहमद की पत्नी रुखसार खान और मां सायरा बानो का आरोप है कि नवी अहमद को जहानपुर निवासी महिला के कारण मौत के घाट उतार दिया गया। पत्नी ने नवी अहमद के पर्स में मिले उस महिला संग खिंचवाए गए फोटो और मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस उस महिला को तलाश रही है। आखिर वह महिला कौन है? यह पुलिस जांच का विषय है।
विज्ञापन

 
साढ़े पांच साल पहले हुई थी शादी, नहीं हैं बच्चे
मृतक नवी अहमद की शादी साढ़े पांच साल पहले हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं है। घर में पत्नी के अलावा मां और बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
पत्नी की तहरीर पर साथी संतोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पत्नी अवैध संबंधों के कारण हत्या की बात कह रही है, जिसकी जांच की जाएगी।   
अजय कुमार सिंह, कोतवाल-गोला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें