फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के बोटे से दबकर मजदूर की मौत

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
रजागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम भल्लिया बुजुर्ग में ट्रॉली में लकड़ी लादते समय शीशम के बोटे के नीचे दबने से घायल युवक की  मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा  दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव भल्लिया बुजुर्ग निवासनी सरोजनी देवी ने एसपी को दी गई तहरीर में लिखा है कि रविवार की सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उसके पति नन्हे (30) को डरा धमकाकर ट्रॉली में लकड़ी लादने के लिए ले गया था। लकड़ी लादते समय उसका पति शीशम के बोटे के नीचे दब गया जिससे उसे गंभीर चोटे आई। पति के घायल होने के बाद उन्हें बिना बताए  ही लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उक्त व्यक्ति वहां से चला आया और घटना की सूचना उसे भी नहीं दी। पति की  हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान नन्हे की मौत हो गई। सरोजनी का आरोप है कि उसने थाना हैदराबाद में तहरीर  देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए कहा तो मामला पुलिस के सिपाहियों से जुड़ा होने के कारण बिना रिपोर्ट लिखे ही उसे टरका दिया। उक्त व्यक्ति ने बताया यह शीशम मैलानी थाने में तैनात विनोद राठौर, कप्तान आफिस में  तैनात रामकिशोर के घर पहुंचानी थी। एसओ हैदराबाद विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है फोन से जानकारी मिली थी, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें