फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला झुलसी

Thu, 11 Jun 2015 06:45 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मटेहनी में एक महिला बुधवार की शाम को संदिग्ध हालात में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मटेहनी गांव निवासी रमाशंकर की शादी तीन वर्र्ष पूर्व माधवपुरवा निवासी राजकिशोर की पुत्री 25 वर्षीय मीनू के साथ हुई थी। बुधवार की शाम को मीनू संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई, जिससे घरवालों में अफरा-तफरी मच गई। घरवाले महिला को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखकर ही लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। महिला के पिता माधवपुरवा निवासी राजकिशोर ने ससुराल वालों पर मार डालने की नीयत से जलाने का आरोप लगाया है, उनका आरोप है कि ऐसा दहेज न देने पर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें