फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में महिला घायल

Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
तिकुनियां।
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम सेहनखेड़ा में गांव के निकट चारा लेने गई गांव निवासी एक महिला पर खेत में बैठे मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और उसका हाथ मुंह में दबाकर खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को मगरमच्छ से छुड़ाया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

लोहिया गांव सेहनखेड़ा निवासी अलीहसन की पत्नी 45 वर्षीय इस्बा सुबह करीब दस बजे खेत में चारा काटने गई थी। वहीं खेत में बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ को जबड़े में दबाकर खींचकर ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के खेतों में काम कर कई लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से पीटकर किसी तरह से महिला को मगरमच्छ से मुक्त कराया। बाद में मगरमच्छ गांव के निकट स्थित तालाब में चला गया। मगरमच्छ के हमले से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। घायल महिला को परिवार वालों ने तिकुनिया पीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें