फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Thu, 30 Apr 2015 12:27 AM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में एक महिला अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति फौज में है, जो मंगलवार को ससुराल आया था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर कुछ विवाद हुआ था। मिश्राना चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लीलाकुआं क्षेत्र स्थित गांव कुसमरिया निवासी दिलीप कुमार की शादी करीब 10 वर्ष पहले मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी शिवकुमार कश्यप की बेटी दीप्ति (28 वर्ष) के साथ हुई थी। दिलीप फौज में है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार वाले बताते हैं कि मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी थी, जिसमें फोटो खींचने के लिए दीप्ति ने अपना मोबाइल एक रिश्तेदार युवक को दिया था।

इसी दौरान दिलीप ने दीप्ति को फोन मिलाया, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी बार फोनरिसीव करने वाले युवक से गाली-गलौज भी हुआ। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर के एक कमरे में दीप्ति ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। महिला के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


घटना के समय पति दूसरे कमरे में सोया हुआ था। पिता शिवकुमार ने बताया है कि दीप्ति मायके में रहकर बच्चों को पढ़ा रही थी। ससुराल कम ही जाती थी। उधर, इसकी जानकारी मिलते ही मृतका की नंद को हार्ट अटैक पड़ गया। हालांकि इलाज के बाद उसकी तबियत में सुधार है। मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती ने बताया है कि इस मामले में अभी किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें