फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद हुआ तो फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर ससुराल आया था सीतापुर का युवक
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव शिवराजपुर में हुई वारदात  
रक्षाबंधन पर पत्नी सीमा और मासूम पुत्र को लेकर थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव शिवराजपुर स्थित अपनी ससुराल आए सीतापुर जिले के थाना और कसबा महोली निवासी चंदन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए चंदन ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव शिवराजपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री सीमा की शादी चार साल पहले सीतापुर जिले के थाना और कसबा महोली निवासी ओमप्रकाश के पुत्र चंदन के साथ की थी। उन्होंने बताया कि दामाद चंदन उसकी पुत्री सीमा और एक साल के मासूम बच्चे को लेकर रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल शिवराजपुर आया था। रविवार की शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए दामाद चंदन ने बड़े भाई के मकान की एक खाली पड़ी कोठरी में दुपट्टे का फंदा गले में डाल लिया और छत में पड़ी कड़ी से लटक गया। शोर होने पर घर वाले मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर चंदन के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें