- शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहा था पति
- पत्नी ने दर्ज कराई हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहे पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। जिससे पत्नी तो बच गई तो उसका 17 वर्षीय पुत्र धीरज जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगना में सोमवार की रात करीब आठ बजेे रामनिवास शराब पीकर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। बात बढ़ी तो रामनिवास अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और फायर किया। जिसमें उसकी पत्नी तो बच गई, लेकिन माता-पिता के विवाद में बीच बराव करने आया उनका 17 वर्षीय पुत्र धीरज जख्मी हो गया, गोली उसके सिर में लगी है। सूचना मिलते ही रेहरिया चौकढ़ी प्रभारी पारसनाथ, सीओ मनोज यादव, आरक्षी निर्मल घटना स्थल पर पहुंचे और उसे सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया। वहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस समय उसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
घटना की तहरीर मां सुनीता देवी ने दी है। उसका कहना है कि उसका पति शराब के नशे में था। हम लोगों के बीच आपसी विवाद था, इसी बीच पुत्र के आने पर पति ने फायर कर दिया जो उसके सिर में लगा है। निरीक्षक सीवी सिंह ने पति रामनिवास के खिलाफ आर्म्सएक्ट तथा आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।