फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़ा देकर कराई गई थी वार्ड आया की हत्या

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- मृतका का प्रेमी उसकी पुत्री पर रखता था बुरी नजर
विज्ञापन

- लेखपाल और कुछ अन्य लोगों ने रची थी साजिश 
- पुलिस आज कर सकती है हत्याकांड का खुलासा 
सीएमओ दफ्तर के पास सरकारी आवास में हुए वार्ड आया विंदेश्वरी देवी हत्याकांड के खुलासे के करीब सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई हैं। वार्ड आया की हत्या लेखपाल और कुछ अन्य लोगों ने उसकी पुत्री के साथ मिलकर साजिश रचकर हरगांव क्षेत्र के एक शातिर बदमाश को ढाई लाख रुपये के भाड़े पर कराई थी। पुलिस ने सुपारी किलर और आरोपी मृतका की पुत्री को हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार यानी आज घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अर्जुननगर निवासी सुशील कुमार की विधवा विंदेश्वरी देवी वार्ड आया थी। वह जिला अस्पताल में कार्यरत थी। सीएमओ दफ्तर के पास स्थित सरकारी आवास में अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहती थी। 30 जून 2016 को आधी रात के बाद विंदेश्वरी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका की पुत्री सीने में तेज दर्द होने से मौत होने की बात कह रही थी, लेकिन मृतका के भाई सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुलतानपुर के गांव शेरपुर निवासी प्यारेलाल ने मृतका की पुत्री और ससुराल वालों पर जहर देकर मार डालाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटने से होने की पुष्टि हुई थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सदर कोतवाली पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो वार्ड आया के अवैध संबंध जिला अस्पताल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से थे। वह मृतका की पुत्री के साथ भी गलत संबंध बनाने की कोशिश करता था। इस पर मृतका की पुत्री ने एक लेखपाल और कुछ अन्य लोगों से मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। लेखपाल के माध्यम से हरगांव के एक सुपारी किलर से ढाई लाख रुपये में सौदा हुआ। 91 हजार रुपये भी सुपारी किलर को दिए गए थे। इसके बाद बनाई गई रणीनित के मुताबिक सुपारी किलर उसके कमरे पर पहुंचा और तकिया से मुंह दबाकर विंदेश्वरी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी पुत्री और सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो सोमवार यानी आज पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करेगी। सदर कोतवाल रामजी चौधरी ने माना कि भाड़े पर विंदेश्वरी की हत्या कराई गई थी। पुलिस खुलासे के करीब है। अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें