फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय और मैट्रन में नोकझाेंक 

Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्ड ब्वाय का मैट्रन पर अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

मैट्रन ने आहत होकर डीजी को लिख भेजा इस्तीफा
 जिला अस्पताल के मैट्रन कार्यालय की उपस्थित पंजिका में अनुपस्थित लगी होने पर वार्ड ब्वाय की मैट्रन से नोकझाेंक हो गई। वार्ड ब्वाय का आरोप है कि इस दौरान उनके पति ने अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। वहीं मैट्रन ने वार्ड ब्वाय पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ऐसे माहौल में ड्यूटी करने में असमर्थता जताते हुए डीजी को अपना इस्तीफा भेजा है।
वार्ड ब्वाय बसंत कुमार का कहना है कि वह अपनी दवा लेने के लिए 31 जुलाई को कैजुअल लीव लेकर सीतापुर गया था। वहीं एक अगस्त को ड्यूटी पर ना आ पाने पर अवकाश के लिए मैट्रन को फोन लगाया, लेकिन जब उनका फोन बंद मिला तो जानकारी देने के लिए अपने पुत्र व भतीजे को उनके पास भेजा था, जिन्हें अपशब्द कहते हुए मैट्रन ने भगा दिया था। बसंत कुमार का कहना है कि ड्यूटी पहुंचने पर उपस्थित पंजिका में अनुपस्थित लगी देखकर मैट्रन से डेऑफ लगाने का निवेदन किया। जिस पर वह आक्रोशित होकर अपशब्द कहने लगी। वार्ड ब्वाय का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में कार्यरत उनके पति राजीव जार्च भी आ गए और अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने मुझे उनसे बचाया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

 
विवाद से आहत मेट्रन ने भेजा इस्तीफा
- वार्ड ब्वाय से हुए विवाद के मामले में मैट्रन का कहना है ड्यूटी के दौरान मनमानी और लापरवाही करते हैं और जब कुछ कहो तो लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। इसलिए इस माहौल में काम कर पाना हमारे बस में नहीं रहा। विवाद के बाद मैट्रन आइलिंग जार्ज ने डीजी को लिखा अपना इस्तीफा कार्यालय में रिसीव करा दिया।
विज्ञापन

 
सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद दोनाें चले गए, लेकिन उसके कुछ ही देर बाद मैट्रन ने कार्यालय में जाकर अपना इस्तीफा रिसीव करा दिया। जिसे डीजी को भेज दिया गया है।
डॉ.मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें