फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से लाखों ठगे

Thu, 04 Dec 2014 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर सीतापुर के एक ठग ने पीलीभीत के सेहरामऊ के दो और खुटार के एक युवक से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली और कई महीने तक उन्हें झांसा देता रहा। ठग के फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब तीनों युवक उसके द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र पर नौकरी ज्वाइन करने एफसीआई सीतापुर पहुंचे। ढाई महीने बाद युवकों ने ठग को पकड़ कर सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की तहसील सेहरामऊ उत्तरी अंतर्गत गांव हमीरपुर निवासी नवीन तिवारी, प्रवीण दीक्षित और खुटार निवासी शैलेश का आरोप है कि एफसीआई में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने के लिए सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र के एक युवक ने तीनों से ढाई-ढाई लाख रुपये लिए और बताया कि डाक से कागजात उनके घर पहुंच जाएंगे। लेकिन 30 सितंबर तक कोई कार्य न होने पर आरोपी युवक से तीनों ने पूछताछ की तो उसने 15 अक्तूबर तक रुकने का आश्वासन दिया। आरोपी ने कुछ दिन बाद कागजात भेजे जिसे लेकर वे लोग एफसीआई पहुुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। उसके बाद संपर्क करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह युवकों ने खैराबाद पहुंचकर युवक को झांसे में लिया और उसे लखीमपुर तक ले आए। यहां आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें