फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी वाले की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   खीरी टाउन।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की मंडी से सब्जी बेचकर घर वापस आ रहा था
विज्ञापन

घरवालों का रंजिश से इंकार, लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई 
गोली मारने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंककर भाग गए हत्यारे 
रुपये, साइकिल और मोबाइल भी लूटा, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट 
लखीमपुर शहर की मंडी में सब्जी बेचकर साइकिल से घर वापस जा रहे गांव पनगी कलां निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया की सोमवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजेश देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव गांव से पहले एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। उनकी साइकिल, जेब में रखे रुपये और मोबाइल गायब था। घरवालों ने किसी रंजिश से इंकार करते हुए लूटपाट के दौरान विरोध करने या फिर लुटेरों की पहचान होने पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव पनगी कलां निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया सब्जी खरीदकर शहर की सब्जी मंडी में बेचने का काम करते थे। रोज की तरह वह सोमवार को भी साइकिल पर सब्जी लादकर मंडी बेचने आए थे। परिवारवालों के  मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सब्जी बेचने के बाद राजेश शहर से घर के लिए चले थे लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। परेशान परिवारवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान आधी रात के बाद करीब दो बजे उनका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित चकरोड के किनारे पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ। उनके सीने पर गोली लगने के निशान थे। गड्ढे से कुछ दूरी पर खून पड़ा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने इसी स्थान पर गोली मारकर हत्या करने के बाद राजेश का शव गड्ढे में फेंक दिया। शव मिलने के बाद सब्जी विक्रेता के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की साइकिल, सब्जी की बिक्री से मिले पैसे और उनका मोबाइल गायब मिला है। परिवार वाले किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर या फिर पहचान लेने पर उनको गोली मारी। एसओ ब्रजेंद सिंह ने भी लूट की घटना से इंकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें