फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने तीन को  रौंदा, एक बालक की मौत

Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

सड़क किनारे चारपाई पर बैठे थे तीनों 
 मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क के किनारे चारपाई पर बैठे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार को लालपुर गांव निवासी जुगराज का 13 वर्षीय पुत्र संजीव और बेटी पांच वर्षीय रीता घर के बाहर पेड़ की छाया में चारपाई पर बैठे थे। तभी रहजनिया गांव निवासी कालीचरन मैगलगंज से अपने काम निपटा कर घर लौट रहा था। वह भी सुस्ताने के लिए चारपाई पर बैठ गया। इसी दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर इन लोगों को रौंद दिया, जिसमें 13 वर्षीय संजीव की मौके पर मौत हो गई। जबकि रीता और कालीचरन घायल हो गए। कार सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से सीएससी पसगवां भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें