फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के ने तीमारदार की उड़ाई नकदी, मोबाइल

Sat, 29 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सक्रिय हैं उचक्के
विज्ञापन

पुत्र का ऑपरेशन कराने आया था पीड़ित 
जिला अस्पताल परिसर में सक्रिय चोर-उचक्कों पर पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। शनिवार को पुत्र का ऑपरेशन कराने आए एक युवक की जेब से उचक्का सात हजार रुपये की नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर फरार हो गया। हालांकि एक अन्य तीमारदार की जेब साफ करते समय दो युवकों को पब्लिक ने पकड़ लिया और पिटाई कर जेल गेट चौकी पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव गणेशपुर निवासी श्यामबिहारी ने बताया कि उसके पुत्र रामनाथ के पेट का ऑपरेशन होना था। इसलिए वह शनिवार को जिला अस्पताल पुत्र को लेकर आया था। पुत्र को दिखाने के लिए वह कमरा नंबर 15 के पास लाइन में लगा था। इसी बीच किसी किसी ने उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। कुछ देर बाद उन्होंने जब अपनी जेब पर हाथ रखा तो देखा पैसा और मोबाइल गायब था। बीच लाइन में रुपये और मोबाइल गायब होने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप पच गया। इसी बीच अस्पताल परिसर में एक उचक्के ने महेवागंज निवासी उमंग सिंह की जेब में रखे सात सौ रुपये निकाल लिया, जिसे उमंग ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर एकत्र हुई भीड़ ने उसकी और उसके एक साथी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में दोनों को जेल गेट चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस गणेशपुर निवासी श्यामबिहारी के गायब हुए पैसे और मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। जेल गेट चौकी इंचार्ज रफी आलम ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें