फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पैसे नहीं दिए तो पत्नी का चेहरा बिगाड़ा

Sat, 29 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
tezab - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पत्नी ने पति पर लगाया चेहरे पर तेजाब फेंकने का आरोप
विज्ञापन

लोगों के घरों में काम करती है महिला
शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवाद
घरों में काम करने वाली एक महिला ने अपने पति को शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो पति ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। उपचार को जिला अस्पताल आई महिला ने पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। तेजाब के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि चेहरे पर लालिमा है। 
जिला अस्पताल में भर्ती 35 साल की पूनम ने बताया कि वह मोहल्ला गोविंद नगर में अपने पति वीरूलाल और 10 वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उसका पति नशे का आदी है। वह दूसरों के घरों पर चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करती है। पति अक्सर शराब पीने के लिए पैसा मांगता है। पैसा न देने पर मारपीट करता है। शुक्रवार की शाम को भी पति शराब पीकर आया और उससे शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इंकार कर दिया तो मारपीट की। शनिवार की दोपहर वह दूसरों के घरों पर काम कर घर पहुंची और जैसे ही गेट खोलकर अंदर जाने लगी। इसी बीच वहां लगे केले के पेड़ों के बीच पहले से छिपे बैठे पति ने वीरूलाल ने बोतल से उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसियों ने यूपी 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
चेहरे पर हल्की से लालिमा है। पीड़िता जब आई थी तो उसके चेहरे पर मंजन का लेप लगा था। तेजाब जैसे कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। कोई बहुत ही हल्का ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है।
- डॉ. मोहित तिवारी, इमरजेंसी मेडिकल अफसर, जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें