फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों को बांधने के बाद लूटपाट

Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
35 हजार की नकदी समेत ढाई लाख के लूटे जेवर
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव पूजागांव निवासी रामविलास के घर सात असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया और घर वालों की पिटाई कर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश 35 हजार रुपये की नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवर लूट ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

गांव पूजागांव निवासी रामविलास ने बताया कि उनका परचून की दुकान का खोखा घर के बाहर रखा है। शनिवार की रात वह खोखे के पास सो रहे थे। आधी रात के बाद असलहाधारी बदमाशों ने उनकी चारपाई पर घेर लिया और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे चारपाई से उठा लिया और उसके मकान के दरवाजे तक ले गए। बदमाशों ने उससे आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने को कहा। जब उसने विरोध किया तो उसका मुंह दबा लिया और लात घूंसों से पिटाई की। जिस पर वह दहशत में आ गया और आवाज लगाई। जिस पर पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला। सभी बदमाश घर के अंदर घुस गए। पत्नी और बच्चों को भी असलहों के बल पर कब्जे में कर लिया। सभी को बांधकर पिटाई की और एक कमरे में बंद कर दिया। जहां पर दो बदमाश तमंचा ताने खड़े रहे। एक बदमाश मेन दरवाजे पर खड़ा था, जबकि  चार बदमाशों ने घर खंगालना शुरू कर दिया। बदमाश घर में रखी 35 हजार रुपये की नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवर लूट लिए और सभी को कमरे में बंद कर भाग निकले। बदमाशों के जाने की जब आहट हुई तो उन्होंने दरवाजा पीटा और शोर शराबा किया। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुंडी खोलकर सभी को बंधनमुक्त किया। उन्होंने रात में ही डकैती होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें