फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में दो शातिर ठग गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- माया निकालने के नाम पर ढाई लाख रुपये और पांच तोला सोना लिया
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली पुलिस लाखों रुपये की ठगी में वांछित चल रहे दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा निवासी तुलसी राम गौतम के घर दो जुलाई को रिंकू निवासी नयागांव जाट थाना पसगवां, अशोक कुमार, मनोज कुमार पुत्रगण मूलचंद तथा मूलचंद्र सभी निवासी कैलाश नगर कॉलोनी थाना रोजा जिला शाहजहांपुर  आए और कहा कि तुम्हारे घर में माया छिपी हुई है। हमलोग माया (धन) निकालकर तुमको दे सकते हैं। इसके बाद पूजा और सामान के लिए इक्यावन हजार रुपये ले लिए और कहा कि माता की पूजा के लिए दो लाख रुपये तथा लक्ष्मी मैया के सिंहासन के लिए पांच तोला सोना चाहिए, तभी काम बनेगा । कथित तांत्रिकों की बातों पर विश्वास कर उनके द्वारा बताए गए सभी सामान की व्यवस्था की। उसके बाद सभी कथित तांत्रिकों ने उसे टेढ़ेनाथ ले जाकर पैसा तथा सोना ले लिया तथा 21 दिन बाद आकर माया खुदवाने की बात कही थी, लेकिन नहीं आए। भुक्तभोगी को ठगी का अहसास हुआ। भुक्तभोगी तुलसीराम गंौतम ने 30 अगस्त को रिंकू सहित चारों अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई अवधेश यादव का कहना है कि दो लोग पकड़े गए हैं। कोतवाल के आने पर ही कार्यवाही के विषय में जानकारी दी जा सकती हैं। बताया जाता है कि पकड़े गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। दोनों गांव बसैकापुर थाना मैगलगंज के निवासी है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें