फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो  लोगों की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीमगांव और फरधान क्षेत्र में हुए सड़क हादसे
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
फरधान। हाल पता खीरी थाना क्षेत्र के गांव केवलपुरवा निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार रविवार को किसी काम से अपने पैतृक गांव फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा गया था, जहां से शाम करीब सात बजे केवलपुरवा लौट रहा था। रास्ते में कोरैया जंगल के पास ओवरटेक करने के दौरान मैजिक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा शंभू के मुताबिक विनोद के माता-पिता की मौत हो चुकी है। जबकि उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इसलिए वह अपने मामा के पास रहता था। घटनास्थल पर मृतक का पर्स और ड्राइविंग लाइसेंस गायब हो गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सोमवार की सुबह कैमहरा गांव के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन युवक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में घायल प्रियंक मिश्रा निवासी गुठना बुजुर्ग, आशीष गुप्ता निवासी फरधान और पवन मिश्रा निवासी कैमहरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

भूपतिपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में बैबहा पिपरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पिपरी नरायनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामगुलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें