फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर दो लोगों ने दी जान

Sat, 05 Sep 2015 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गडोसा में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं पलिया के माहीग्राम में युवक ने जहर खाकर जान दी है, जिसकी कुछ समय बाद शादी से होनी थी।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गडोसा निवासी डालचंद्र की पत्नी रामबेटी (40) ने शुक्रवार की सुबह घर में जहर खा लिया। महिला की तबियत खराब होने पर घरवालों को जानकारी हुई। इसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की अल सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। उधर, पलिया के माहीग्राम निवासी आरिफ खान (25) ने शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जानकारी के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृृतक के पिता कमाल खान ने बताया कि आरिफ की शादी तय हो चुकी थी। बकरीद के बाद निकाह होना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें