फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई दो असलहा  फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई जिलों में सप्लाई होते थे अवैध असलहे
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र बनाने की दो फैक्ट्री पकड़ी हैं। इनमें बड़ी मात्रा में अवैध तमंचे और बंदूके बनाकर कई जिलों में सप्लाई किए जा रहे थे। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने ग्राम खगियापुर मे शुक्रवार की सुबह दबिश दी। एक गन्ने के खेत में हुई इस कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर दो सगे भाई अवैध शस्त्र की फैक्ट्री चलाते मिले। प्रभारी निरीक्षक रामजी चौधरी ने ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो सगे भाइयों किशोरी और गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो तमंचे, एक बंदूक के अलावा भारी मात्रा मे अर्धनिर्मित असलहे मिले हैं जिन्हे आर्डर पर तैयार किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शस्त्र बनाने के लिए उपयोग मे आने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असलहे किसके आर्डर पर बनाए जा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें