फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल बाद एक दूजे के हुए प्रेमी युगल

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
shadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अल्पावास अधीक्षका ने कराया निकाह
विज्ञापन

अल्पावास में रह रही थाना गोला के गांव की नाजमी और इसी गांव निवासी उसका प्रेमी शाहिद आज एक दूजे के हो गए। यूपी भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान और अल्पावास की अधीक्षका ने दोनों का मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह कराया और उन्हें दान दिया। 
विज्ञापन

बता दें कि गोला क्षेत्र की 16 वर्षीय नाजमी बानो गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया था। दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार वालों ने बंदिशें लगाईं, फिर भी दोनों चोरी छुपे मिलते रहे। इस बीच नाजमी गर्भवती हो गई। इस पर लड़की के घर वालों ने उसके प्रेमी शाहिद के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि लड़की अल्पावास गृह में भेजी गई, जहां लड़की ने पुत्र को जन्म दिया। ढाई साल बाद पिछले महीने जब उसका प्रेमी शाहिद जेल से रिहा हुआ तो वह पता लगाते हुए लड़की से मिलने अल्पावास पहुंचा। आठ नवंबर को दोनों की अल्पावास अधीक्षक राधा गुप्ता ने काउंसलरों के साथ मिलकर काउंसिलिंग की और दोनों का 11 नवंबर को निकाह कराने का निर्णय लिया। शुक्रवार को मौलवी और वर पक्ष की मौजूदगी में दोनों का निकाह कराया गया। इस दौरान दान भी दिया गया। इस मौके पर काउंसलर कल्पना तिवारी, जसवंती, नीति, अनुज चाइल्ड लाइफ से विभा और रजनी, रेडक्रास से आरती, कुसमलता बरनवाल, संगीता, मुन्नी शर्मा, ज्योति, मीना, शीलू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें