फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर डीएम की गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास

Wed, 03 Feb 2016 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात करीब सवा दस बजे शारदा नदी के पुल के आगे शीशम के लट्ठे लदी ट्रैक्टर ट्राली ने डीएम किंजल सिंह की कार में टक्कर मारने की कोशिश की। पलिया से लौट रहीं डीएम को शारदा पुल पार करते ही यह ट्रैक्टर दिखा था। उन्होंने ओवरटेक कर उसे रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर चालक ने डीएम की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया। ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी बचाई। इसके बाद डीएम ने कुछ दूर आगे ट्रैक्टर को रोक लिया। डीएम की गाड़ी को टक्कर मारने की सूचना पर हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्राली में शीशम के 90 लट्ठे लदे थे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह शीशम अवैध कटान के बाद लाया जा रहा था। हालांकि डीएफओ उत्तरी मनोज शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पलिया क्षेत्र में वन निगम की कटाई चल रही है। हो सकता हो लकड़ी वहीं की हो। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं डीएम किंजल सिंह का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध कटान जोरों पर हो रहा है। तमाम बार कहने के बाद भी रोक नहीं लग रही है। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पलिया के प्रभारी एसओ केएन सिंह को बुलाकर सौंप दिया था फिर भी ड्राइवर भाग गया। इससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें