फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव पनगी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर पनगी के पास ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक थाना खीरी के गांव सकेथू के निवासी थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

हादसा सोमवार की देर शाम हुआ। थाना खीरी के गांव सकेथू निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार और अमर सिंह की बाइक में गांव पनगी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में  अमर सिंह की मौत हो गई। इधर जिला अस्पताल में भर्ती राजेश कुमार ने भी सोमवार को रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। एक गांव के ही दो लोगों की मौत से वहां मातमी सन्नाटा छा गया। दोनों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके घर वालों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें