फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नर्सों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के शौचालय में प्रसव के बाद लगी चोट की वजह से नवजात बच्ची की मौत के मामले में तीन स्टाफ नर्सों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नव प्रसूता के ससुर की तहरीर पर नर्सों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपर गांव निवासी नव प्रसूता के ससुर रामदरस यादव की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ममता देवी, छाया राय और गीता भारती को आरोपित किया गया है।

रामदरस का आरोप है कि बहू किरन यादव पत्नी मुकेश को प्रसव के लिए रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्टाफ नर्सें प्रसव में देर होने की बात कहते हुए घर भेज रही थीं। उनकी लापरवाही का परिणाम रहा कि रविवार की रात करीब बारह बजे किरन को शौचालय में बच्ची पैदी हुई और पाट में गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


इलाज के दौरान सोमवार को दिन में 11 बजे बच्ची की मौत हो गई। शहर कोतवाल मो. इसा खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उध्‍ार, नव प्रसूता की नवजात बच्ची की मौत के मामले में लापरवाही पर विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

मामले में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अमिता अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात में तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्सों और संविदा नर्सों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के लिए एक सदस्य को नियुक्त किया गया है। वहीं सीएमओ डा. एके सिंह ने बताया कि सीएमएस से तीन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें