गांव पनगी के पास हुआ हादसा
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर पनगी के पास ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक थाना खीरी के गांव सकेथू के निवासी थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
हादसा सोमवार की देर शाम हुआ। थाना खीरी के गांव सकेथू निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार और अमर सिंह की बाइक में गांव पनगी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में अमर सिंह की मौत हो गई। इधर जिला अस्पताल में भर्ती राजेश कुमार ने भी सोमवार को रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। एक गांव के ही दो लोगों की मौत से वहां मातमी सन्नाटा छा गया। दोनों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके घर वालों को सौंप दिया है।