फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में  भिड़ंत, दो लोग घायल

Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे के बाद मोहम्मदी मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन

मोहम्मदी मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर के पास ट्रक और गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव सिकंद्राबाद निवासी ट्रैक्टर चालक तैमू और उसका गांव का ही साथी कपिल घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी लाई, जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

सिकंद्राबाद निवासी तैमू ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर आ रहा था। इब्राहिमपुर के पास मोहम्मदी की ओर से आ रहे खाली ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक तैमू और उस पर सवार उसका साथी कपिल घायल हो गया। वाहन की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूट गया और सड़क पर तार गिर गए। इससे मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर पुलिस न बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर खंभा और टूटे पड़े तारों को मार्ग से हटवाकर आवागमन चालू कराया। इससे मार्ग पर करीब पौन घंटा जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें