फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

Tue, 17 Mar 2015 05:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रधान डाकघर में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक नटवरलाल ने सपा नेता के पुत्र सहित शहर के कई बेरोजगार युवक-युवतियों से हजारों रुपये ठग लिए। यहीं नहीं नटवरलाल ने इन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया, जिसे लेकर बेरोजगार जब प्रधान डाकघर पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। खुद के साथ ठगी होने का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। लोगों ने कई दिन बाद नटवरलाल को देखकर उसे डाकघर के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव बेरियाडीह निवासी सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के पुत्र विपिन वर्मा और हाथीपुर उत्तरी निवासी जगदीश प्रसाद की पुत्री सपना ने सदर कोतवाली पहुंचकर बताया कि दोनों से युवक ने डेढ़ माह पहले नौकरी के नाम पर राशि ली थी। विपिन से 10 हजार और सपना से तीन हजार रुपये की ठगी की गई। इसके अलावा कई और युवक-युवतियों से नौकरी के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए गए। विपिन ने बताया कि पैसा लेने के बाद नटवरलाल कई दिनों तक फरार रहा, सोमवार को उसे विपिन ने डाकघर के पास घूमते हुए देखकर पहचान लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बेरोजगारों ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की नहीं गई है। इधर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें