फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़  से लटकता मिला शव

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर वालों ने आत्महत्या की जताई आशंका
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के गांव कुर्रेया जंगल में आशाराम की 10 वर्षीय पुत्री सुमन का शव खेत में लगे एक आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। वह शनिवार की सुबह शौच करने गई थी। घर वालों का कहना है कि बालिका मानसिक रोग से पीड़ित थी, जिसके चलते अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव कुर्रेया जंगल निवासी आशाराम ने बताया कि पुत्री सुमन मानसिक रोगी थी। उसका लखीमपुर के एक मनोचिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे सुमन शौच के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं आई तो परिवार वाले चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सुमन का शव गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से लटकता मिला। गले में उसी के दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था और एक सिरा पेड़ की डाल से बंधा था। घर वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वाले फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन आत्महत्या की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें