फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक भिड़े

Thu, 05 Mar 2015 06:29 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के चौराहे पर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक और ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक का पहिया ट्रैक्टर के पहिये पर चढ़ गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को भी रौंद दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए चौराहा जाम हो गया। पुलिस ने किसी तरह से वहां जमा लोगों को हटाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बे में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण है। होटल वालों के अलावा सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से दिन भर जाम की स्थिति रहती है। दोपहर करीब तीन बजे सिंगाही रोड से एक ट्रैक्टर ट्रॉली ईंटें लेकर चौराहे पर पहुंची तभी पलिया की तरफ से आ रहे गन्ने से भरे एक ओवरलोड ट्रक को चालक ने सिंगाही की तरफ मोड़ दिया। सना रेडीमेड की दुकान के सामने दोनाें की भिड़ंत हो गई। सड़क के किनारे खड़ी दो बाइक भी उसकी चपेट में आ र्गइं। ट्रक का पहिया ट्रैक्टर के पहिये के ऊपर चढ़ गया। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा मेहनत कर पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें