भंसडिया स्थित कांशीराम कॉलोनी में घर के अंदर कूड़ा आने से नाराज एक व्यक्ति ने एक महिला को डंडा मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित परिवार जब पुलिस के पास शिकायत करने गया तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उन्हें भगा दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता सदर कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
आरएसएस के स्वयंसेवक रामलखन की पत्नी सुनीता बुधवार की अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। झाडू़ लगाते समय कूड़ा पड़ोसी के घर में चला गया। इससे पड़ोसी हफीज ने नाराज होकर सुनीता के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना की रिपोर्ट लिखने रामलखन पत्नी के साथ संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंचा, जहां कार्रवाई करने के बजाए उसे टरका दिया गया। गुरुवार की सुबह रामलखन ने यह बात आरएसएस के कुछ सदस्यों को बताई। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अनूप शुक्ला, रजनीश, आशीष श्रीवास्तव, आनंद, कुलभूषण, बृजेंद्र पांडे समेत तमाम लोग सदर कोतवाली पहुंचे और मामले की रिपोर्ट लिखने की मांग की। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।