फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीत लहर ने मौसम में बढ़ाई गलन

Sun, 17 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और शीत लहर ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। शनिवार को पूरे दिन सूर्य भगवान बादलों के पीछे छिपे नजर आए। धूप नहीं निकलने से कड़ाके की सर्दी ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। नगरवासी जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए यात्री जतन करते नजर आए। कोहरे के साथ शीतलहर और असमान में छाए बादलों ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। सूर्य भगवान की अनुपस्थिति ने मौसम को पीड़ादायक बना दिया। कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर आवाजाही कम ही नजर आई। बाजार में दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा।


सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारी ठंड से परेशान दिखे। ठंड के कारण अधिकतर सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में अवकाश जैसे हालात नजर आए। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों ने ठंड से निजात के लिए चाय का सहारा लिया। राहगीर चौराहों पर अलाव के इर्द गिर्द बैठकर ठंड से निजात के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन



घरों के अंदर भी ठंड का असर दिखाई दिया। लोग गर्म कपड़ों के बीच बैठकर ठंड से निजात के लिए प्रयास करते नजर आए। शाम होते ही रात जैसा नजारा दिखाई दिया। ठंड के सितम के बीच स्कूल जाने की मजबूरी बच्चों को परेशान कर रही है। शनिवार को कड़ाके की ठंड ने बच्चों के सामने चुनौती पेश की।


ठंड से परेशान बच्चों से बात की तो उन्होंने जिलाधिकारी को मैसेज देते हुए कहा कि प्लीज डीएम अंकल छुट्टी कर दो ठंड बहुत है। ठंड में हाथों से लिखा नहीं जा रहा है। क्लास में भी ठंड बहुत लग रही है। स्कूल आते जाते वक्त सर्द हवाएं मुश्किल बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें