फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत

Fri, 27 Nov 2015 07:47 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के खुटार रोड स्थित विकास चौराहे पर एक ट्रैक्टर दूसरी ट्रॉली के नीचे घुस गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भेलबा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह बांकेगंज रोड के एक धान मिल में धान बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर विकास चौराहे पर जैसे ही पहुंचे। चीनी मिल की तरफ से ट्रैक्टर में जुती दोपहिया ट्रॉली दिखाई दी, जिसमें काफी ऊंचाई तक बोरियां भरीं थीं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने वाहन को काफी नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन ओवरलोड और ओवरहाईट ट्रॉली होने और विकास चौराहे के समीप पुलिया की खतरनाक ढाल के कारण ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं हो सका। ट्रैक्टर, दूसरे ट्रैक्टर में जुती चौपहिया ट्रॉली के नीचे घुस गया।
दुघर्टना के बाद वाहन चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और फरार हो गया। चौराहे पर काफी भीड़ लग गई। चीनी मिल को जाने वाले वाहनों की खुटार रोड, मोहम्मदी रोड, बांकेगंज रोड पर लाइन लग गईं। सूचना पर कोतवाल एके उपाध्याय और एसएसआई तपेश्वर सागर ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्रॉली को अलग कराकर किसी तरह जाम खुलवाई।  दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यातायात माह का सच
नगर के विकास चौराहे पर जहां बड़ा हादसा होते होते बच गया, वहीं इस हादसे से यातायात माह की भी पोल खुली गई। ट्रैक्टर पर नंबर नहीं पड़ा था। काफी ऊंचाई तक भरी ट्रॉली सुरक्षा नियमों की पोल खोल रही हैं। लोगों का मानना है कि अप्रशिक्षित होने के कारण चालकों से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें