सदर थाना के तहत एक व्यक्ति की क्वालिस गाड़ी को ड्राइवर ने ही आगे बेच दिया। वाहन मालिक ने अदालत में अर्जी दी थी। अदालत ने मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सुशील कुमार निवासी गांव बागी बिनौला ने कुछ समय पहले क्वालिस गाड़ी खरीदी थी।
किश्तों पर खरीदी इस गाड़ी की एवज में उसने 10 हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद उसने गाड़ी चलाने के लिए एक ड्राइवर रखा। चालक ने गाड़ी का मालिक बनकर गाड़ी बेच दी। इसका पता चलते ही गाड़ी के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही, अदालत का भी दरवाजा खटखटाया।
सुशील ने कहा कि जब उसने चालक से फोन पर संपर्क किया तो उसने न केवल उसके साथ गालीगलौच की बल्कि यह भी कहा कि उसने यह गाड़ी किसी और को बेच दी है। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।