फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी होमगार्ड के साथ मिलकर की थी पति की हत्या 

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- अवैध संबंधों की खातिर रामनाथ को रास्ते से हटाया
विज्ञापन

अवैध संबंधों में कांटा साबित हो रहे रामनाथ को उसकी पत्नी ने अपने होमगार्ड प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री के खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और प्रेमी होमगार्ड को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया है।
फूलबेहड़ इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को सुंदरवल चौकी क्षेत्र में करसौर मार्ग पर ग्राम लखहाभूढ़ के पास एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से उसकी हत्या की पुष्टि हुई थी। दूसरे दिन मृतक की शिनाख्त सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के गांव बीसूपुर निवासी 40 वर्षीय रामनाथ के रूप में हुई थी। किसी से रंजिश की बात सामने न आने पर पुलिस के लिए हत्या की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में मृतक की पत्नी शशी देवी के थाना नीमगांव के गांव रायपुर निवासी अपने नंदोई होमगार्ड बृजलाल से अवैध संबंध की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कड़ाई करने पर बृजलाल ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर बांके से रामनाथ की हत्या करने की बात कबूल की। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से चंद कदम दूर पर बरसीम के खेत से बांका बरामद करने का दावा किया है। पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल बरामद न होने से खुलासे पर उठे सवाल
मृतक रामनाथ के शव के पास दो झोलों में कपड़े और खाने-पीने का सामान मिला था, जो अपनी मालपुर गांव में रहने वाली बहन के यहां लेकर जा रहा था। परिवार के लोगों के मुताबिक रामनाथ साइकिल लेकर घर से चला था। जबकि पुलिस को अब तक साइकिल का पता नहीं लगा। इससे पुलिस के इस खुलासे पर लोग पूरा यकीन नही कर पा रहे हैं। एसओ की माने तो मृतक ने साइकिल कहीं रिश्तेदारी में रख दी होगी। जिससे साइकिल बरामद नहीं हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें