फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के साथ मिलकर पति को मार डाला

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-सिकंद्राबाद (खीरी)।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई ने लिखाई पत्नी और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट 
विज्ञापन

पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा गया चालान, दूसरा आरोपी फरार 
साड़ी के फंदे से गला घोटकर मारे जाने की है आशंका 
थाना नीमगांव की पुलिस चौकी क्षेत्र सिकंद्राबाद के गांव रायपुर (घुंसी) निवासी 35 वर्षीय रामसेवक को उसकी पत्नी फूलमती ने अपने बहनोई रमेश के साथ मिलकर मार डाला। मृतक की गर्दन पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी और उसके बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
गांव रायपुर (घुंसी) निवासी रामू भार्गव ने बताया कि रविवार की रात गांव में श्रीमद्भागवत थी। वह अपने और बड़े भाई रामसेवक के दो पुत्रों के साथ भागवत कथा सुनने गया था। भाई रामसेवक, भाभी फूलमती और कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के भुलभुलपुर निवासी भाभी का बहनोई रमेश घर पर ही थे। रात करीब 11 बजे घर लौटे तो भाभी फूलमती का बहनोई रमेश घर के बाहर खड़ा दिखा। वह अंदर गए तो उसके भाई रामसेवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। गर्दन पर साड़ी से गला दबाने के निशान थे। भाई का शव देखकर वह और बच्चे चीखने चिल्लाने। इस पर रमेश मौके से भाग निकला। शोरशराबा करने पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का कहना है कि उसके पास मात्र ढाई बीघा जमीन थी। पति ने उसे गिरवी रख दिया और शराब में पैसे उड़ा दिए। घर में खाने तक के लाले पड़ गए थे। विरोध करने पर पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी पति ने उसे मारा था। इससे परेशान होकर उसने अपने बहनोई रमेश के साथ मिलकर पति की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। इधर, सीओ मोहम्मदी रमाशंकर सिंह ने गांव रायपुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मां के आंचल से छूटते ही खूब रोई कंछी
पत्नी और अपने साढ़ू के हाथ मारे गए रामसेवक के दो पुत्र 15 वर्षीय रंजीत, मंजीत और पांच वर्षीय पुत्री कंछी है। पुलिस जब हत्यारोपी पत्नी फूलमती को लेकर थाने आई तो उसकी गोद में कंछी थी। चालान करते समय पुलिस ने कंछी को लेकर महिला के भाई को देने का प्रयास किया। इस पर कंछी फफक कर रो पड़ी और मां के आंचल से लिपट गई। बमुश्किल महिला सिपाहियों ने उसे छुड़ाकर मामा को सौंप दिया। पुलिस की जीप जब फूलमती को लेकर आगे बढ़ी तो कंछी मामा के पास से जीप के पीछे दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या बहनोई से अवैध संबंधों का विरोध करना प्रतीत हो रही है। आरोपी महिला ने बहनोई के साथ मिलकर साड़ी के फंदे से पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई है।
- जावेद अख्तर, एसओ नीमगांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें