बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर ही सारा काम निपटा रहे हैं। इसके चलते घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को टिकट न मिलने पर उनकी ट्रेन छूट जाती है। इससे गुस्साए यात्रियों ने सोमवार सुबह परिसर में हंगामा किया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर कई महीनों से बुकिंग क्लर्क न होने से स्टेशन मास्टर ही इसकी जिम्मेदारी निभा रहे है। जिसके चलते घंटाें लाइन में खड़े रहने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता, इससे अक्सर उनकी ट्रेन छूट जाती है। सोमवार सुबह टिकट न मिलने पर ट्रेन छूटने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा करते हुए विभागीय अधिकारियों से बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क तैनात करने की मांग की। उधर इस संबध में स्टेशन मास्टर कमरुद्दीन ने बताया कि बुकिंग क्लर्क न होने से ट्रेन ऑपरेटिंग से लेकर कामर्शियल कार्य तक करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को इस संबध में अवगत कराया गया है।