फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक की गला काटकर हत्या

Thu, 24 Sep 2015 12:35 AM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव छेड़ीपुर निवासी पांच दिन से लापता विजय का क्षत-विक्षत शव बुधवार को धमोला गांव के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की तस्दीक पुलिस ने की है। पुलिस की जांच में विजय की हत्या के पीछे प्रेम  प्रसंग का खुलासा हुआ है।  मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक अभियुक्त को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छेड़ीपुर निवासी रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 19 सितंबर की दोपहर एक बजे उसका भाई 35 वर्षीय विजय बाइक से मोहम्मदी गया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। रामनरेश के मुताबिक मोहम्मदी से विजय ने अपने बहनोई के मोबाइल पर फोन कर बताया था कि रोडवेज बसअड्डे के पास कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। इस सूचना पर वह रेहरिया और मोहम्मदी में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तो गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसमें रामनरेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई विजय और मोहम्मदपुर के रईस उर्फ लाला का रगांव साहबगंज में एक महिला के यहां आना जाना था। उसके भाई को गायब करने में रईस का हाथ हो सकता है। पुलिस ने रामनरेश की तहरीर पर 21 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि मोहम्मदपुर के रईस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि पांच दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर शव धमौला गांव के एक खेत में डाल दिया था। रईस की निशानदेही पर पुलिस ने धमौला गांव से बुधवार की सुबह विजय का शव बरामद  कर लिया। विजय की गर्दन कटी थी और शव सड़ चुका था, जिसमें कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभियुक्त रईस ने खुलासा करते हुए बताया कि उसे विजय 19 सितंबर को मोहम्मदी बस अड्डे पर मिला, जहां दारू पी और अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसकी गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को धमौला गांव के निकट ईदगाह के पास डालकर फरार हो गए।
एक महिला से दोनों के थे संबंध
पुलिस के मुताबिक रईस और विजय दोनों दारू पीने साहबगंज ग्रंट आते-जाते थे,  जहां एक महिला से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते ही महिला कभी रईस के पास, तो कभी विजय के पास आती-जाती थी। इस समय वह विजय के पास रह रही थी, जिससे रईस रंजिश मानने लगा और साजिश रचकर उसने विजय की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें