फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल

Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीनों घायलों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
विज्ञापन

पीलीभीत से एक बारात में शामिल होकर लखनऊ जा रही कार और प्राइवेट बस में छोटे चौराहा के निकट आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार चालक समेत उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 10 बजे गोला-कस्ता मार्ग पर स्थित छोटा चौराहा के निकट हुआ। लखनऊ के आशियाना निवासी चालक 35 वर्षीय समीर पीलीभीत से एक बारात में शामिल होकर लखनऊ वापस जा रहा था। कार में लखनऊ निवासी सतीश नरूला और पोली नरूला भी सवार थे। घने कोहरे के कारण छोटा चौराहा पर गोला जा रही बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें