तीन चौकी इंचार्ज रिवर्ट, कई बदले
स्वॉट टीम प्रभारी फूलचंद महेवागंज चौकी इंचार्ज बने
एसपी मनोज कुमार झा ने मोहम्मदी, जेबीगंज और मढ़िया बाजार चौकी इंचाजों को रिवर्ट कर दिया है। इसके अलावा कई चौकी इंचार्जों को भी इधर से उधर किया है। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम प्रभारी फूलचंद को महेवागंज चौकी प्रभारी बनाया है, जबकि पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत राजेश कुमार यादव अब जेबीगंज चौकी प्रभारी होंगे।
चौकी प्रभारी निघासन प्रदीप सिंह को चौकी रेहरिया, प्रभारी स्वॉट टीम फूलचंद्र को चौकी प्रभारी महेवागंज, महेवागंज चौकी प्रभारी राजबली सिंह को चौकी प्रभारी झंडी, चौकी प्रभारी रेहरिया पारसनाथ को चौकी प्रभारी गढ़िया बाजार का प्रभारी बनाया है। मढ़िया बाजार चौकी इंचार्ज कैलाश यादव को रिवर्ट कर थाना ईसानागर भेजा है। थाना पसगवां से जयप्रकाश यादव को मोहम्मदी कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया है। मोहम्मदी कस्बा चौकी प्रभारी भभूति यादव और चौकी प्रभारी जेबीगंज आशीष कुमार को रिवर्ट कर क्रमश: थाना सिंगाही और फूलबेहड़ भेजा है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत राजेश कुमार यादव को जेबीगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। थाना फूलबेहड़ से साधूशरण को थाना पसगवां और एचसीपी रमाकांत को फूलबेहड़ से थाना तिकोनियां भेजा है।