फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस लाख की चरस सहित दो लोग गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2015 11:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पुलिस ने नेपाल बार्डर से तस्करी कर मुजफ्फरनगर ले जाई जा रही लगभग 25 किलोग्राम चरस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से 30 लाख बताई जाती है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी बड़े पैमाने पर चरस सहित अन्य सामान तस्करी कर बहराइच से लखीमपुर होते हुए मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा है। सूचना के अनुसार एसटीएफ टीम ने यहां आकर सीओ सिटी एमपी सिंह से मिलकर राजापुर क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। एसटीएफ को मिली सूचना सही थी। 3.30 बजे बहराइच से आ रही एक टाटा इंडिका कार में दो संदिग्ध लोगों को देख पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान इसमें 24.558 ग्राम चरस बरामद हुई। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि तस्कर बहराइच से चरस मुजफ्फर नगर ले जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम नसीम और असफाक निवासी कैराना शामली जिला मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से लगभग 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें