फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Tue, 07 Apr 2015 07:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। गोला रोड पर आधारपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ मर गया। भीरा क्षेत्र के गांव भवानीपुर में मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि निघासन क्षेत्र में सड़क क्रास कर रहे युवक को बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी 50 वर्षीय सलामत किसी कार्य के सिलसिले में बाइक से गोला जा रहे थे। आधारपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सलामत गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए लखीमपुर लाते समय रास्ते में ही सलामत ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी दुर्घटना भीरा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में मंगलवार को हुई, जिसमें गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-डनलप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। भवानीपुर निवासी 45 वर्र्षीय रामचंदर मंगलवार की सुबह साइकिल से गेहूं काटने खेत जा रहा था, तभी रास्ते में गन्ना भरे दो डनलप जोड़कर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया सिर के ऊपर से निकल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र श्रीकेशन ने बताया कि ढकिया गांव निवासी रामसरन ट्रैक्टर चला रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।
निघासन। क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया के मजरा मोतीपुरवा निवासी 20 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामकुमार दुबहा स्थित उर्वेश के सर्विस स्टेशन पर काम करता था। रविवार की देर शाम वह सर्विस स्टेशन क्रास करके बस अड्डे की तरफ जा रहा था। तभी पलिया की ओर से आई एक बोलरो ने सर्वेश को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया है। सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का पीड़ित के घर तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें