थाना क्षेत्र के ग्राम जठेरा में गुरुवार रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर महिला और उसके पुत्र की पिटाई की तथा नकदी और जेवर सहित हजारों का सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
क्षेत्र के ग्राम जठेरा निवासी मदन लाल भार्गव मजदूरी करने लखनऊ गया है। घर पर उसकी पत्नी मीना देवी अपने तीन पुत्र राजू (16), उमेश (11) और राजा (9) के साथ रहती है। गुरुवार की रात करीब 2. 00 बजे पांच हथियार बंद बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने मीना और उसके पुत्र राजू की पिटाई कर घर में रखे 4800 नकद, एक जोड़ी पायल, नाक का फूल और दो किलो देशी घी लूट लिया।
बदमाशों की पिटाई से मीना और उसके पुत्र राजू को चेहरे पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने मीना को खमरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित मीना ने थाना ईसानगर में तहरीर दी है। इस संबंध में ईसानगर थाना प्रभारी शिवानंद यादव ने बताया कि अब तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। सिपाही भेजकर जांच करायी जा रही है।